Explore

Search

June 20, 2026 1:22 pm

बेगूसराय में महिला के साथ हैवानियत, सामूहिक दुष्कर्म के बाद अमानवीय क्रूरता

बेगूसराय में महिला के साथ हैवानियत, सामूहिक दुष्कर्म के बाद अमानवीय क्रूरता

 

बिहार के बेगूसराय में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खौफनाक वारदात हुई है. यहां पर एक महिला के साथ पांच बदमाशों ने न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद जब पीड़ित महिला बेहोश हो गई तो उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस, लकड़ी और कंकड़ ढूंस दिये. इस खौफनाक वारदात ने सभी को दहला कर रख दिया.

 

बिहार निर्भया जैसी वारदात : बिहार में निर्भया जैसा खौफनाक मामला सामने आया है. मामला चकिया थाना क्षेत्र का है. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला शौचालय जाते वक्त हुआ. वारदात 11 जून की रात को उस समय हुई जब वह शौच के लिए निकली हुई थी.

5 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम : इसी दौरान पांच आरोपियों ने उसे जबरन दबोच लिया और सुनसान इलाके की ओर खींच कर ले गए. जहां आरोपियों ने महिला के कपड़े से ही उसके हाथ पैर बांध दिये और उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान महिला ने जब-जब विरोध किया उसके साथ नुकीली वस्तु से कई बार वार किए गए.

 

परिजनों का पुलिस पर संगीन आरोप : पीड़िता जब अपने परिजनों के साथ शिकायत लेकर चकिया थाना पहुंची तो परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी. उन्हें डांट-फटकार कर वापस भेज दिया. इतना ही नहीं, परिजनों का यह भी आरोप है कि करीब तीन महीने पहले भी आरोपियों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

 

अल्ट्रासाउंड से सामने आई दहला देने वाली हकीकत : 11 तारीख को ही महिला के परिजनों ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया. 12 जून को उसे हॉस्पीटल से छुट्टी दे दी गई. लेकिन 5 दिनों बाद जब दर्द बढ़ा तब महिला का अस्पताल ले जाया गया जहां अल्ट्रासाउंड कराया गया जिसमें ये पाया गया कि उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस, लकड़ी और कंकड़ की वजह से दर्द है.

 

प्राइवेट पार्ट से निकाला गया कारतूस, लड़की और कंकड़ : डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट में ठूंसे गए कारतूस, लकड़ी और कंकड़ को बाहर निकाला. इधर पुलिस ने पीड़िता का अस्पताल पहुंचकर दोबारा बयान लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार की बेगूसराय पुलिस ने वैज्ञानिक और फॉरेंसिक तरीकों से मामले की जांच शुरू की. हालांकि इस मामले में सिविल सर्जन अशोक कुमार ने मीडिया के हवाले से जानकारी मिलने की बात कही है

मीडिया के माध्यम से महिला के प्राइवेट पार्ट से कुछ सामान मिलने की जानकारी सामने आई है. पूरे मामले की जांच के लिए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के नेतृत्व में महिला चिकित्सकों की टीम गठित की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.”- अशोक कुमार, सिविल सर्जन, बेगूसराय

 

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल : पीड़िता जब अपने परिजनों के साथ शिकायत लेकर चकिया थाना पहुंची तो परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी और उन्हें डांट-फटकार कर वापस भेज दिया. इतना ही नहीं, परिजनों का यह भी आरोप है कि करीब तीन महीने पहले भी आरोपियों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

 

पुलिस कर रही जांच : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बेगूसराय सदर के डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस वैज्ञानिक आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की बात कही.

 

”आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. यदि जांच में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”- आनंद कुमार पांडेय, डीएसपी, सदर

 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी : इधर इस जघन्य मामले में पुलिस एक्टिव हुई है. महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा दिलाई जाएगी.

 

पुलिसिया क्रियाकलाप पर उठे सवाल : घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जबकि पीड़ित महिला सदर अस्पताल में इलाजरत है. इस अमानवीय घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की संवेदनशीलता को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!