Explore

Search

June 17, 2026 10:52 pm

सिंघिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, 38 हजार 75 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

सिंघिया में पल्स पोलियो अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, 38 हजार 75 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड कार्यालय में आज बुधवार को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विवेक रंजन ने की।

बैठक में आगामी 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 34 हजार 215 घरों में जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए कुल 38 हजार 75 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 से अब तक जन्म लेने वाले नवजात बच्चों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा। ऐसे बच्चों का पंजीकरण कर उन्हें पोलियो की खुराक देकर पोलियो मुक्त अभियान को सफल बनाया जाएगा।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और बाल विकास परियोजना से जुड़े अधिकारियों को अभियान को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एमएम अंसारी, हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार प्रसून, बीसी गौरव कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा, बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका स्मृति कुमारी सहित कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!