*बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए इंपा ने बढ़ाया हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 5 लाख रुपये
इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा एवं कार्यकारिणी सदस्य निशांत उज्ज्वल की ने आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भेंट किया पांच लाख रुपये का चेक*
पटना, बिहार। बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इंपा) ने सराहनीय पहल की है। इंपा की ओर से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का योगदान दिया गया है। इस राशि का चेक इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा एवं कार्यकारिणी सदस्य निशांत उज्ज्वल की पहल पर आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भेंट किया गया।
इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा एवं कार्यकारिणी सदस्य निशांत उज्ज्वल ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए यह कदम उठाया है। फिल्म उद्योग की ओर से किया गया यह सहयोग आपदा की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के प्रति संवेदनशीलता, मानवीय भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।
बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एक सराहनीय उदाहरण है।
इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा एवं कार्यकारिणी सदस्य निशांत उज्ज्वल की इस पहल के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का योगदान दिया गया है। यह सहयोग बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस पहल के माध्यम से इंपा ने संदेश दिया है कि फिल्म उद्योग केवल कला और मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में आगे रहता है।

Total Users : 10285465
Views Today : 4203