एकमा के धनौती गांव में पोखर में डूबने से 3 बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त किया गहरा शोक
सारण/पटना।
सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र स्थित धनौती गांव में मछली पालन के लिए बनाए गए पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्यवाही की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस हृदयविदारक दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान तुरंत उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिले।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है तथा लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।






Total Users : 10068854
Views Today : 45