गृहभेदन मामलों में 3 अपराधियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया गया
समस्तीपुर जिले के मोहनगर और मोहनपुर थाना क्षेत्रों में हालिया गृहभेदन की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्घाटन कर लिया। विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर 3 अपराधियों को चोरी के कीमती सामान समेत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारियों से दो मामलों का खुलासा हुआ, और अपराधियों ने पटना से जुड़े अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।
23-24 नवंबर 2025 की रात्रि को मोहनगर थाना अंतर्गत नंदनी गांव में राम सरोज ठाकुर के घर अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की। इसकी FIR मोहनगर थाना कांड संख्या 253/25 (2 दिसंबर 2025, धारा 331(4)/305(a) BNS) में दर्ज हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटोरी के नेतृत्व में SIT गठित की गई। टीम ने जांच में पाया कि अपराधी मोटरसाइकिल पर घूम-घूमकर आसपास के इलाकों में चोरी करते थे। गिरफ्तार अपराधियों ने मोहनपुर थाना कांड संख्या 245/25 (6 दिसंबर 2025, धारा 331(4)/305 BNS) में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने पटना के अन्य तीन सहयोगियों के नाम बताए, जिनकी तलाश जारी है।- प्रिंस कुमार, पुत्र रतन पासवान (स्थानीय निवासी)
– आकाश कुमार, पुत्र शिवेंद्र दास (पूर्व अपराधिक इतिहास: मोहनगर थाना कांड 180/25, 22 अगस्त 2025, धारा 303(2)/334(1) BNS)
– रघुवीर कुमार, पुत्र जयकिशुन वार रागी (तकीन गहगवपुर, पर्वाना, बौक, थाना मोहनगर, समस्तीपुर)
– प्रिंस कुमार के घर से: चांदी का बिरकूट (20 ग्राम), सोने का बिरकूट (20 ग्राम), तीन तल्ला झुमका जोड़ा, दो अंगूठी, सिकड़ी, झुमका जोड़ा, 2 मोबाइल, पल्सर मोटरसाइकिल, और 8,000 रुपये नकद।
– आकाश कुमार के घर से: चांदी का सिकड़ी, नवदुर्गा ज्वेलर्स की दो पर्चियां, 1 मोबाइल।
– रघुवीर कुमार के घर से: सोने जैसा मंगलसूत्र, 1 मोबाइल।
– अपराधियों के निशानदेही पर कुंदन कुमार के घर से अतिरिक्त सामान बरामद
गिरफ्तार अपराधी आकाश कुमार का पूर्व इतिहास पाया गया, जबकि अन्य की जांच जारी। पुलिस ने कहा कि अपराधी पटना से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा थे और मोटरसाइकिल पर वारदातें करत






Total Users : 10068014
Views Today : 587