यूपी पुलिस के सिपाही अनुराग की पत्नी 35 वर्षीय सौम्या उर्फ तनु ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फंदे से लटककर जान दे दी।
लखनऊ: बीकेटी के बाना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यूपी पुलिस के सिपाही अनुराग की पत्नी 35 वर्षीय सौम्या उर्फ तनु ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फंदे से लटककर जान दे दी।
इस वीडियो में सौम्या ने अपने सिपाही पति अनुराग, जेठ, बहनोई और अन्य पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारीजन को सूचना दी है। साथ ही सौम्या का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि सौम्या मूल रूप से मैनपुरी के पुतैना रोड की रहने वाली थी। अनुराग बीकेटी थाने में ईगल मोबाइल पर तैनात है और बाना गांव में लालता सिंह के मकान पर कमरा लेकर पत्नी के साथ किराए पर रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि अनुराग ने रविवार सुबह ही सौम्या को पीटा था, जिससे चीख-पुकार की आवाज बाहर तक आ रही थी।
उसके कुछ देर बाद ही सौम्या ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे से शव को कब्जे में लेकर मोबाइल जब्त किया, जिसमें सामने आया कि सौम्या 12 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी और दो वीडियो डाले थे। पहली वीडियो में उसने पिटाई के बाद शरीर पर चोट के निशान दिखाए थे, जबकि दूसरे वीडियो में वह फंदे के साथ खड़ी थी।






Total Users : 10068043
Views Today : 738