“घर में निकले 9 सांप: रसोई और स्टोर रूम में रेंगते दिखे सर्प, एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़े गए”
घर में निकले 9 सांप: रसोई और स्टोर रूम में रेंगते दिखे सर्प, एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़े गए
घर में अचानक निकले 9 सांप, परिवार में मची अफरा-तफरी
बालघाट (करौली)। राजस्थान के करौली जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के अंदर अचानक कई सांप निकल आए। मामला डूगापुरा गांव का है, जहां पूर्व सरपंच नारायण गुर्जर के घर में एक साथ कई सांप दिखाई देने से परिवार और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि रसोई और स्टोर रूम के कोनों में सांपों को रेंगते देख परिवार के सदस्य घबरा गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घर के बाहर भीड़ लग गई।
सर्प मित्र की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना तुरंत सर्प पकड़ने वाली टीम को दी गई। सर्प मित्र नीरज प्रजापत मौके पर पहुंचे और घर की तलाशी शुरू की। इस दौरान दीवारों की दरारों, लकड़ियों के ढेर और पुराने सामान के पीछे छिपे सांपों को एक-एक कर बाहर निकाला गया।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कुल 9 सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
समय पर पहुंची टीम, टली बड़ी दुर्घटना
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते टीम नहीं पहुंचती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। सांपों को पकड़ने के बाद सर्प मित्र ने उन्हें गांव से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
ग्रामीणों से की गई अपील
घटना के बाद ग्रामीणों से घर के आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा और लकड़ियों के ढेर नहीं लगाने तथा सांपों के संभावित बिलों को बंद करने की अपील की गई है।






Total Users : 10069396
Views Today : 704