Explore

Search

February 15, 2026 3:33 am

ताजपुर रोड सेवाकेंद्र पर 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया

ताजपुर रोड सेवाकेंद्र पर 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया
समस्तीपुर/संवाददाता:
आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ताजपुर रोड स्थित सेवाकेंद्र द्वारा 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुजफ्फरपुर से पधारी बिहार एवं जमशेदपुर ब्रह्माकुमारीज़ संचालिका राजयोगिनी रानी दीदी, एडीजे दशरथ मिश्र, टाटा एआईजी के क्लस्टर हेड पंकज कुमार तथा सुधा डेयरी के डिप्टी मैनेजर आशुतोष ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
एडीजे दशरथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि परमात्मा शिव से संबंध जोड़ने की सर्वोत्तम विधि राजयोग है, जिसके माध्यम से मनुष्य परमात्म-सुख का अनुभव कर पाप कर्मों के प्रभाव से मुक्त होकर जीवन को सुखमय बना सकता है। वहीं राजयोगिनी रानी दीदी ने परमपिता शिव को दु:खहर्ता-सुखकर्ता, पतित-पावन, मुक्ति एवं जीवनमुक्ति दाता बताते हुए कहा कि परमात्मा ज्ञान प्रकाश देकर आत्मा को पावन बनाते हैं, जिससे धरती पर स्वर्गीय वातावरण की स्थापना संभव होती है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने 90वीं शिव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। ओमप्रकाश भाई ने शिव महिमा गीत प्रस्तुत किया, जबकि तरुण भाई ने “शिव दर्शन और सृष्टि चक्र” विषय पर प्रकाश डाला।
सविता बहन ने अतिथियों का स्वागत किया, सोनिका बहन ने मेडिटेशन के माध्यम से शांति की अनुभूति कराई तथा पूजा बहन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण भाई जी ने किया। अंत में राजयोगिनी रानी दीदी द्वारा शिव ध्वजारोहण कर सभी से शुभ संकल्प करवाए गए और प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सतीश चांदना, आयकर अधिवक्ता डीके सिंह, डॉ. रामजी चौरसिया, राकेश माटा, राकेश सिंह, राजकुमार भाई, विनय भाई सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!