Explore

Search

September 21, 2026 2:02 am

Breaking News:रजौली चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: रेनो डस्टर से 167 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Breaking News:रजौली चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: रेनो डस्टर से 167 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

बिहार में मद्यनिषेध कानून के तहत चल रही सख्त कार्रवाई के बीच रजौली समेकित जांच चेकपोस्ट पर आज सुबह बड़ी सफलता मिली। मद्यनिषेध विभाग बिहार की टीम ने सघन वाहन जांच के दौरान एक रेनो डस्टर लग्जरी कार से 167.310 लीटर विदेशी शराब बरामद की।
जांच के दौरान पाया गया कि शराब को वाहन के अंदर बने गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा गया था, ताकि पुलिस की नजर से बचाया जा सके। मौके पर कार्रवाई करते हुए टीम ने नालंदा जिला निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व मद्यनिषेध निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता ने किया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब और वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!