फुलहरा में नवाह महायज्ञ के दौरान कुंवारी कन्याओं को कराया गया प्रसाद ग्रहण
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत फुलहरा ग्राम स्थित महावीर मंदिर परिसर में आयोजित नवाह महायज्ञ के अवसर पर धार्मिक और सामाजिक समरसता का भव्य दृश्य देखने को मिला। महायज्ञ के दौरान हजारों कुंवारी कन्याओं को विधिवत प्रसाद ग्रहण करवाया गया, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस पावन अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी पहुंचे, जिन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रसाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
महायज्ञ को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के मुखिया पति मनोज झा के साथ-साथ ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन को लेकर गांव के लोगों में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने मिल-जुलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
नवाह महायज्ञ के माध्यम से गांव में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सनातन परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया गया

Total Users : 10310283
Views Today : 1273