बिहार से बड़ी खबर :अनुसंधान और मूल्यांकन प्रणाली को मजबूत बनाने की पहल
अनुसंधान और मूल्यांकन प्रणाली को मजबूत बनाने की पहल, द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
पटना: राज्य में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में योजना एवं विकास विभाग, बिहार द्वारा “Research Methodology, Monitoring and Evaluation Techniques” विषय पर द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने किया। कार्यक्रम 13–14 फरवरी 2026 को Anthropos India Foundation के सहयोग से आयोजित हो रहा है।
इस पहल का उद्देश्य राज्य में अनुसंधान, निगरानी एवं मूल्यांकन प्रणाली को अधिक प्रभावी, आधुनिक और परिणाम-केंद्रित बनाना है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से आमजन तक पहुँच सके।
अपने संबोधन में डॉ. विजयलक्ष्मी ने कहा कि कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की सफलता के लिए वैज्ञानिक शोध पद्धति, डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त ज्ञान का उपयोग जमीनी स्तर पर योजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने में करने का आह्वान किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से राज्य की मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन प्रणाली को नई मजबूती मिलने तथा विकास योजनाओं के बेहतर परिणाम सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।






Total Users : 10059338
Views Today : 274