Explore

Search

July 2, 2026 2:56 am

सिवान में राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम,

सिवान में राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित
सिवान: सिवान जिला अंतर्गत जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला परिषद सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं केक काटकर किया गया। इस अवसर पर पुलिस, विधि, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला एवं संस्कृति, खेल विभाग तथा जीविका से जुड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान के साथ उपस्थित महिलाओं को फोल्डर और कॉफी मग भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं ने अपनी संघर्ष यात्रा और सफलता की कहानियां साझा कीं, जिससे उपस्थित महिलाओं को प्रेरणा मिली और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक (WCDC), जिला मिशन समन्वयक (DHEW), वन स्टॉप सेंटर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!