Explore

Search

October 21, 2026 4:10 am

कोल्हुआघाट में सड़क हादसे में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत

कोल्हुआघाट में सड़क हादसे में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोल्हुआघाट पूर्वी पुल के समीप सोमवार की देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय बाल किशोर पासवान के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, बाल किशोर पासवान दुर्गा मेला में नाच देखने जा रहे थे। इसी दौरान कोल्हुआघाट पुल के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाने की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल बाल किशोर पासवान को इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस मामले के संबंध में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार और राजवंश कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घटना की जांच पड़ताल में भेज दिया गया है वे लोग मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है साथ ही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!