आदिशक्ति के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की,
शिवाजीनगर
प्रखंड अतर्गत सभी दुर्गा मंदिरों में शनिवार को शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच की गई। मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में शनिवार की शाम से देर रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। खासकर महिलाएं और बच्चे भारी संख्या में माता के दर्शन के लिए पहुंचे। जगह-जगह भजन-कीर्तन और आरती के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मां वैष्णवी मनोकामना दुर्गा मंदिर बाघोपुर में वर्षों से लग रहे इस दुर्गा पूजा को लेकर यहां के लोगों में गहरी आस्था है। पूजा पंडालों और मेलों में न केवल स्थानीय श्रद्धालु बल्कि आसपास के गांवों और पड़ोसी प्रखंडों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बच्चों और युवाओं के लिए मेले में झूला, खेल-खिलौने, मिठाई और सजावटी सामान के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और पूजा समिति द्वारा विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मंदिर और मेला परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर है। पूजा समिति के सदस्य ने बताया कि, “श्रद्धालुओं को पूजा और मेला में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए समिति और प्रशासन मिलकर पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पीने के पानी और मेडिकल सहायता तक की व्यवस्था की गई है। मां का पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों के द्वारा भगवती के सातवें मां कालरात्रि स्वरूप देवी का दर्शन पूजन किए। श्रद्धालु सुबह-शाम मां की आराधना में लीन रहते हैं। माता के दरबार में संतान प्राप्ति सहित जो मनोकामनाएं आज तक भक्त करते हैं वह माता पूरी करती हैं। मान्यता है कि अष्टमी दिन श्रद्धालुओं मन्नत माता से मांगते हैं और उसी दिन माता की अर्जी लगा दी जाती है। जिस भक्त को माता रानी की नारियल मिल जाती है उसकी हर एक मुरादे पूरी हो जाती है। पुजारी के अनुसार वैष्णवी माता के दरबार में बलि प्रदान नहीं किया जाता है। कुम्हर काट कर माता को बलि दी जाती है।

Total Users : 10274890
Views Today : 824