Explore

Search

October 17, 2026 3:38 am

सिंघिया प्रखंड में मतदाता सूची अद्यतीकरण को लेकर बीएलओ को दिए गए आवश्यक निर्देश

सिंघिया प्रखंड में मतदाता सूची अद्यतीकरण को लेकर बीएलओ को दिए गए आवश्यक निर्देश

 

सिंघिया (समस्तीपुर): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिंघिया प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 15 एवं 16 अक्टूबर को विशेष शिविर आयोजित कर मतदाता सूची के अद्यतीकरण का कार्य किया जा रहा है। शिविर में प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 प्राप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंघिया ने दर्जनों मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। 15 अक्टूबर को मतदान केंद्र संख्या 167, 168, 169, 170, 177 एवं 178 तथा 16 अक्टूबर को मतदान केंद्र संख्या 183, 184, 187, 188, 189, 190, 191 एवं 192 सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित बीएलओ उपस्थित होकर कार्य करते पाए गए।

 

बीडीओ ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं होने पर उसकी पात्रता की जांच एवं आवश्यक सत्यापन के बाद प्रपत्र-6 प्राप्त कर नाम जोड़ने की नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके लिए बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने और पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया।

 

वहीं, मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए प्रपत्र-7 प्राप्त करने तथा आवश्यक सुधार के लिए प्रपत्र-8 के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!