Explore

Search

October 16, 2026 3:54 am

मतदाता सूची अद्यतन को लेकर बीएलओ को दिए गए आवश्यक निर्देश, सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित

मतदाता सूची अद्यतन को लेकर बीएलओ को दिए गए आवश्यक निर्देश, सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित

 

शिवाजीनगर

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के अद्यतीकरण एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से शिवाजीनगर प्रखंड अतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर गुरुवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। 15 एवं 16 अक्टूबर को आयोजित इस दो दिवसीय विशेष शिविर के पहले दिन बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी कार्यों का निष्पादन पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ सुनिश्चित करने को कहा। शिविर के दौरान मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, अपात्र एवं मृत व्यक्तियों के नाम नियमानुसार हटाने तथा मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में आवश्यक सुधार करने के लिए प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 प्राप्त करने की कार्रवाई की गई। बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतीकरण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्तमान मतदाता सूची में यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं है, तो उसकी पात्रता की जांच एवं आवश्यक सत्यापन के बाद प्रपत्र-6 प्राप्त कर नाम जोड़ने की नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके लिए बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सत्यापन करें तथा ऐसे पात्र व्यक्तियों की पहचान करें, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उनका आवेदन प्राप्त करने और निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसी तरह मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए प्रपत्र-7 प्राप्त करने तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए प्रपत्र-8 के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदन की जांच और सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाए, ताकि मतदाता सूची में अनावश्यक त्रुटियों की गुंजाइश न रहे।

बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि दो दिवसीय शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का समुचित संधारण करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध बनाए रखने के लिए सभी संबंधित कर्मियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सभी मतदान केंद्रों पर यह कार्य जारी रहेगा।

विशेष शिविर के पहले दिन प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं सुपरवाइजर अपने-अपने निर्धारित बूथों पर उपस्थित रहे। मौके पर शांति भूषण, मृत्युंजय कुमार राय, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, नीलू कुमारी, पारस महाराज, संतोष कुमार, राजकुमार राय, उमेश प्रसाद राय, रतन राय, राजेश कुमार, बिहारी दास, सुनील कुमार राय, बबलू कुमार साहू, सुदर्शन कुमार राम, कल्याण मंडल, रामकुमार माझी, रामनाथ पंडित सहित अन्य सुपरवाइजर एवं बीएलओ मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!