सिंघिया प्रखंड में मतदाता सूची के अद्यतीकरण हेतु बीएलओ को आवश्यक निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 15 एवं 16 अक्टूबर को सिंघिया प्रखंड अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 प्राप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
निर्देश के अनुसार, वर्तमान मतदाता सूची में यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं है, तो उसकी पात्रता की जांच एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत प्रपत्र-6 प्राप्त कर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने वाले पात्र व्यक्तियों की पहचान के लिए घर-घर जाकर सत्यापन करने तथा उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
वहीं, मतदाता सूची से नाम विलोपन हेतु प्रपत्र-7 प्राप्त करने तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Total Users : 10271764
Views Today : 783