Explore

Search

October 18, 2026 4:13 am

दुर्गा पूजा को लेकर शिवाजीनगर और हथौड़ी थाना क्षेत्र में निकला फ्लैग मार्च, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा को लेकर शिवाजीनगर और हथौड़ी थाना क्षेत्र में निकला फ्लैग मार्च, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

 

शिवाजीनगर

 

दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर एवं हथौड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान विभिन्न गांवों, बाजारों एवं चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह तथा हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम ने किया।

शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस बल ने शिवाजीनगर बाजार, डुमरा चौक, नरसिंह, बरियाही पुल, छतौनी, रन्ना होते हुए सरहिला, बोरज, दसौत, बेला एवं घिवाही सहित विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। वहीं हथौड़ी थाना क्षेत्र में मथुरापुर, कनखरिया, बल्लीपुर, बंधार, बहादुरपुर सहित अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता से पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने पूजा स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निरीक्षण किया गया। पुलिस बल की मौजूदगी का उद्देश्य श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराना रहा। इस दौरान प्रधान शिक्षक संतोष कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, मुखराम सिंह, प्रियंका कुमारी, विनोद कुमार सिंह, नवीन तिवारी, मुकेश कुमार सिंह, मीनू कुमारी, सुलेखा कुमारी, दिलीप कुमार चौधरी, अंबिका सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदार मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!