सिंघिया में हुई मारपीट में एक हार्डवेयर दुकानदार घायल हो गया है
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया में जमकर हुई मारपीट में एक हार्डवेयर दुकानदार घायल हो गया है उक्त घायल दुकानदार का पहचान थाना क्षेत्र के कुंडल 1पंचायत के मधेपुर ग्राम के चंदन कुमार सिंह के रूप में किया गया है ।इस मारपीट के घटना के बारे में घायल व्यक्ति चंदन कुमार सिंह ने बताया कि मैं ब्लॉक रोड में हार्डवेयर की दुकान चला रहा हूं जिसपर विष्णुपुर डीहा ग्राम के कुछ लोगों ने यहां से दुकान खाली कर चले जाने का धमकी दिया और मैं यहां से दुकान खाली नहीं किया उसी बातों को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया जिसकी सूचना सिंघिया पुलिस के 112 पर कर दिया और पीएचसी में इलाज करवाने पहुंचा हूं
Author: K k sanjay
Post Views: 287






Total Users : 10068814
Views Today : 1946