Explore

Search

March 3, 2026 11:24 am

शिवहर डीएम की अध्यक्षता में प्रेस दिवस पर बैठक किया गया 

शिवहर डीएम की अध्यक्षता में प्रेस दिवस पर बैठक किया गया

आज दिनांक-16.11.2025 को 12.00 पूर्वांहन को प्रेस क्लब, शिवहर में जिला पदाधिकारी, शिवहर विवेक रंजन मैत्रेय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में “प्रेस दिवस” का सफल आयोजन किया गया।
शिवहर जिला में संचालित प्रेस क्लब में शिवहर जिला के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के पत्रकरों की उपस्थिति में सूचना एवं जन संपर्क विभाग, बिहार द्वारा इस वर्ष दिए गए विषय-“Safeguarding Press Credibility Amidst Rising Misinformation (बढ़ती गलत सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा)” पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी पत्रकारों द्वारा बारी बारी अपनें विचारों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा गया। साथ ही जिला पदाधिकारी नें भी उक्त विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए सभी पत्रकारों को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने का संदेश दिए।
इस अवसर पर जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, शिवहर श्री अनुराग कुमार रवि द्वारा सभी पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, शिवहर द्वारा सभी पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब संचालित किया जाता है जहाँ सभी पत्रकार ससमय आकर प्रेस क्लब की सुविधाओं का लाभ लेते हुए समाचार तैयार कर सकते है। साथ ही उन्होंने नें भी सभी उपस्थित पत्रकारों को किसी भी खबर की पुष्टि करके ही समाचार छापने तथा निष्पक्ष पत्रकारिता करने का आग्रह किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!