Explore

Search

March 4, 2026 10:43 pm

समस्तीपुर के चर्चित अधिवक्ता गौतम भारद्वाज की मां मीना ठाकुर के द्वादशा के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

समस्तीपुर के चर्चित अधिवक्ता गौतम भारद्वाज की मां मीना ठाकुर के द्वादशा के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

 

 

कल शाम शहर के काशीपुर में समस्तीपुर के चर्चित अधिवक्ता गौतम भारद्वाज की मां मीना ठाकुर के द्वादशा के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई l उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l अध्यक्षता प्रोफेसर विनय कुमार, संचालन शिक्षाविद मुकुंद ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी राघवेंद्र ठाकुर उर्फ बुलू ने किया l श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि मीना जी बेहद विन्रम स्वभाव की थी l उन्होंने जीवनपर्यंत गरीबों व जरूरतमंदों की मदद की l वो मेरे अभिभावक की तरह थी तथा उन्होंने सदैव मेरा मार्गदर्शन किया l उनके निधन से मर्माहत हूं l श्रद्धांजलि सभा को एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रिजुउल इस्लाम रिज्जू, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, उप प्रमुख राजेश कुमार, शिक्षाविद अनंत कुमार राय, लोजपा नेता नीरज भारद्वाज, शिक्षाविद मुकुंद ठाकुर, अधिवक्ता ठाकुर विक्रम सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार बबलू, समाजसेवी राघवेंद्र ठाकुर, अधिवक्ता गौतम भारद्वाज, समाजसेवी रामबाबू राय, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, रंजीत कुमार रंभू, समाजसेवी विजय कुशवाहा, सतीश कुमार, नीलेश कुमार अप्पू, गिरीश चौधरी, ज्वाला कुमार सिंगर, सुरेश मोहन, दिनेश मुंशी, रवि आनंद, मनोज कुमार राय, जयलाल राय, मोo हीरा खान, मोo नेहाल आदि मौजूद थे l

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!