Explore

Search

March 3, 2026 10:12 am

समस्तीपुर में एक अजूबा घटना एक महिला ने दिया 4बच्चे को जन्म

 

समस्तीपुर में एक अजूबा घटना एक महिला ने दिया 4बच्चे को जन्म

 

 

समस्तीपुर : शहर के बंगाली टोला स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार की शाम चिकित्सा क्षेत्र में एक चमत्कारी घटना देखने को मिला। दलसिंहसराय के बाजिदपुर गांव निवासी संतोष सहनी की पत्नी बेबी कुमारी (28) ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा के साथ-साथ सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। अस्पताल में बच्चों और उनकी मां की अच्छी तरह से देखभाल हो रही है। बताया गया कि अल्ट्रासाउंड में तीन बच्चे दिख रहे थे। लेकिन, जब ऑपरेशन हुआ तो एक साथ चार बच्चा जन्म लिया है।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार की देखरेख में यह सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर के अनुसार, महिला ने दो बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया है और सभी नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। मां की हालत भी सामान्य बताई जा रही है। इस सफल सिजेरियन ऑपरेशन के बाद अस्पताल में खुशी का माहौल है। लोग इसे ईश्वर की कृपा बता रहे हैं। इस संबंध में डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि यह चमत्कार से कम नहीं है। इसके लिए उन्हें लगातार जांच में परामर्श के लिए आना होगा। फिलहाल, सभी बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। एक साथ चार बच्चे जन्म लेने के बाद परिवार के सदस्य भी काफी खुश है। बता दें कि महिला को पहले से भी चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटी और बेटा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!