Explore

Search

March 8, 2026 9:44 am

युद्ध की अफवाहों के बीच पेट्रोल की कालाबाजारी पर सख्ती, डीएम के निर्देश पर पेट्रोल पंपों की हुई जांच

युद्ध की अफवाहों के बीच पेट्रोल की कालाबाजारी पर सख्ती, डीएम के निर्देश पर पेट्रोल पंपों की हुई जांच

मुंगेर जिले में पेट्रोल के निर्यात पर रोक की अफवाहों के बीच पेट्रोल के अनियमित भंडारण और ब्लैक में बिक्री की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत खड़गपुर और तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की जांच करने का निर्देश दिया।
डीएम के निर्देश के आलोक में आज तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पेट्रोल के अनियमित स्टोरेज और कालाबाजारी की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि विभिन्न देशों में चल रहे युद्ध की स्थिति को देखते हुए पेट्रोल के निर्यात पर रोक लगाए जाने की अफवाह फैल रही थी। इसी कारण कुछ पेट्रोल पंपों या फुटकर विक्रेताओं द्वारा पेट्रोल जमा कर ब्लैक में बेचने की सूचना प्राप्त हुई थी।
हालांकि जांच के दौरान किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के अनियमित भंडारण की शिकायत नहीं मिली।
जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि किसी पेट्रोल पंप या फुटकर विक्रेता द्वारा पेट्रोल का अवैध स्टोरेज या कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!