Explore

Search

March 18, 2026 8:37 am

मामी ने तीन साल की बच्ची को छोड़ भांजे के साथ फरार

मामी ने तीन साल की बच्ची को छोड़ भांजे के साथ फरार

देवरिया में एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक युवक रोजी,रोटी के लिए परदेश गया इसी बीच पत्नी का मुंहबोले भांजे से अफेयर हो गया और वह तीन साल की बच्ची छोड़ युवक के साथ भाग गई। घर वालों का आरोप है कि महिला लगभग दस लाख रुपए भी घर से लेकर भागी है।

मुंह बोले भांजे संग भागी पत्नी, सऊदी से लौटा पति
जानकारी के मुताबिक पूरी जिले के बनकटा थानाक्षेत्र में यह घटना 24 दिसंबर, 2025 की है। पत्नी के घर से भागने की खबर पति मन्नू गुप्ता को उसके भाई ने फोन करके बताई। इसके बाद मन्नू 29 दिसंबर को सऊदी अरब से देवरिया लौटा और उसने रविवार को पत्नी पूजा देवी और उसके प्रेमी चंदन गुप्ता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
बनकटा थानाक्षेत्र के सोहनपुर गांव के मन्नू गुप्ता की 4 साल पहले पूजा देवी से शादी हुई थी। दोनों की 3 साल की एक बेटी भी है। मन्नू ने बताया कि वह सऊदी की एक कंपनी में काम करता हूं। उसने बताया कि उसकी पत्नी का मुंहबोले भांजे चंदन गुप्ता से दो साल से अफेयर चल रहा था उसने कई बार पत्नी को समझाया लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। बनकटा थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने कहा कि विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला और उसके साथ गए युवक की तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!