सिंघिया में बैंकर्स कमिटी की बैठक सम्पन्न
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही की प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमिटी की प्रखंड कार्यालय सिंघिया में बैठक अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री प्रसिद्ध कुमार झा एवम् प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विवेक रंजन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में प्रखंड मे कार्यरत प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी बैंक के शाखा प्रबंधक ने हिस्सा लिया। बैठक में समस्तीपुर जिले के सीडी रेशियो (साख-जमा अनुपात), जिले की साख योजना को कैसे बढ़ाया जाय तथा बैंको के कार्य का त्वरित निस्पादन संबंधित जानकारी के साथ साथ एनपीए पर भी चर्चा की गई। बैठक में सरकार के द्वारा दिये गये लक्ष्यों पर चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखाओ को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘एपीवाई’ ‘पीएमजेजेबीवाई’ एवं ‘पीएमएसबीवाई’ को समाज के हर वर्ग हर व्यक्ति को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न ऋण योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उधम (PMFME), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री स्वनिधि, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, पशुपालन, कृषि ऋण, मुद्रा ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड (कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन) के बारे मे जानकारी दी गई। किसान क्रेडिट कार्ड ऋण के लंबित आवेदन को यथाशीघ्र निष्पादित करने की सलाह दी गई तथा Priority Sector के नए ऋण प्रस्ताव सृजित करने की सलाह दी गई ताकि समाज के हर वर्ग रोजगार का सृजन कर खुद एवं दूसरे को भी रोजगार दे सके।
इसके अलावा 09 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आरबीआई की तरफ वितीय साक्षरत सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमे KYC, CKYC युद्ध स्तर पर करना है तथा वित्त मंत्रालय के द्वारा शुरु की गई “आपकी पूंजी आपका अधिकार में बैंको को लगातार काम करके खाताधारियो को जिनका पैसा DEAF FUND में चला गया है उन सभी ग्राहकों को सभी बैंको के शाखा प्रबंधक, बैंक मित्र के साथ जगह जगह कैंप लगा कर पैसा वापस दिलाना सुनिश्चित करेगे। ताकि लावारिस वित्तीय संपत्तियों को उनके असली मालिकों को वापस करने की सुविधा मिल सके। इस कार्य के लिये प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायत मित्र, पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की सहायता देने का आश्वासन दिया गया।
अंत में अग्रणी जिला प्रबन्धक के धन्यवाद के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।






Total Users : 10056057
Views Today : 204