Explore

Search

August 19, 2026 10:37 am

सिंगर उषा यादव और पति पर सिंघिया थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

सिंगर उषा यादव और पति पर सिंघिया थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना में मैथिली की प्रसिद्ध गायिका उषा यादव एवं उनके पति रामबाबू साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र निवासी भगत इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर शंकर भगत द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता शंकर भगत के अनुसार, उन्होंने सिंघिया एवं बिरौल क्षेत्र में गायिका उषा यादव का कार्यक्रम आयोजित कराया था, जिसके लिए कुल 28 हजार रुपये में सहमति बनी थी। आरोप है कि कार्यक्रम से संबंधित भुगतान के तहत 22,500 रुपये यूपीआई के माध्यम से भेजे गए थे, जबकि 5,500 रुपये शेष थे।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि 26 जनवरी को उन्हें फोन कर सिंघिया बुलाया गया, जहां शेष राशि को लेकर विवाद हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा गले से सोने की चेन भी ले ली गई।
पुलिस के अनुसार, आवेदन प्राप्त होने के बाद सिंघिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
वहीं, इस मामले पर गायिका उषा यादव की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है और कहा है कि सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांचाधीन है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!