Explore

Search

August 24, 2026 3:10 am

सड़क नहीं थी, 7 किमी स्ट्रेचर पर चली एंबुलेंस टीम, गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

सड़क नहीं थी, 7 किमी स्ट्रेचर पर चली एंबुलेंस टीम, गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

मयूरभंज। ओडिशा के मयूरभंज जिले के दुर्गम अनलाकांता गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण 108 एंबुलेंस टीम को गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए करीब 7 किलोमीटर तक स्ट्रेचर लेकर पैदल चलना पड़ा। इस दौरान टीम ने नदी और बरसाती धाराओं को भी पार किया।

जानकारी के अनुसार, सुमित्रा शुंडि को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस गांव तक पहुंची, लेकिन सड़क नहीं होने के कारण महिला के घर तक वाहन नहीं जा सका।

इसके बाद एंबुलेंस चालक गोपाल चंद्र नायक, अटेंडेंट अंकित मोहंता और मुनुराम सोरेन ने महिला को स्ट्रेचर पर रखकर पैदल ले जाने का फैसला किया। करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद महिला को सड़क तक लाया गया और फिर एंबुलेंस से करंजिया अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना ने दूरदराज क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति को उजागर किया है। एडीएम नेत्रानंद मलिक ने मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि करते हुए सड़क की स्थिति की जांच और समस्या को जिला कलेक्टर के समक्ष रखने की बात कही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!