बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: नगद 76 हजार और जेवर के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
बिहार पुलिस और बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। 17 फरवरी 2026 को एसटीएफ की विशेष टीम ने कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नगद राशि सहित अन्य सामान बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन साह, प्रेम साह और मुन्ना मंडल के रूप में हुई है, जो कटिहार जिले के समेली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 76,000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, दो मोबाइल फोन और करीब 8.750 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए।
जेवर सफाई के बहाने ठगी की वारदात
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को नवगछिया जिले के कदवा थाना क्षेत्र में ज्योति देवी नामक महिला से बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने जेवर साफ करने के बहाने सोने की दो जोड़ी बाली लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।
इस कार्रवाई को बिहार में अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस कार्रवाई का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।






Total Users : 10063040
Views Today : 208