समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट व मद्य निषेध अधिनियम के तीन आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले में पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट एवं बिहार मध्य निषेध व उत्पाद अधिनियम से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुमार, विवेक कुमार सिंह और मोहम्मद अरमान शामिल हैं। सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिला पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को उसी अभियान का हिस्सा बताया गया है।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके






Total Users : 10061683
Views Today : 216