मुजफ्फरपुर में मंत्री राज भूषण चौधरी ने सुनी जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
मुजफ्फरपुर। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और आम लोगों से सीधे संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंत्री राज भूषण चौधरी ने मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर मरीन ड्राइव स्थित सांसद कार्यालय (तुलसी निवास) पर जनता-जनार्दन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
मंत्री ने कहा कि जनसेवा, सहयोग और जनता के आशीर्वाद से ही निरंतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने मंत्री के इस पहल की सराहना की और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की उम्मीद

Total Users : 10179971
Views Today : 3422