*डीएम की अध्यक्षता में पोषण माह की गतिविधियों की हुई समीक्षा*
*निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का दिए निर्देश*
दरभंगा, 24 सितंबर 2026 :-समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में पोषण माह 2026 के सफल आयोजन एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, पंचायती राज विभाग तथा उपभोक्ता एवं खाद्य संरक्षण विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पोषण माह के दौरान जन-जागरूकता हेतु विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों तथा उन गतिविधियों की डैशबोर्ड पर प्रविष्टि की स्थिति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पोषण संबंधी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करने तथा आयोजित गतिविधियों की समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टि पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में आईसीडीएस विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) एवं प्रखंड समन्वयक (BC) उपस्थित थे।
ततपश्चात जिलाधिकारी द्वारा पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), व्यय की प्रगति (Expenditure) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को सभी निर्धारित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन, योजनाओं की नियमित अनुश्रवण एवं प्रगति में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही पोषण माह के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा पोषण माह के दौरान संचालित सभी गतिविधियों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सभी इंडिकेटर में लंबित आवेदन को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दो दिनों के बाद अगली बैठक की जाएगी, शतप्रतिशत निष्पादन करना सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोषण माह के दौरान की गई गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया था, जिलाधिकारी ने डीपीएम स्वास्थ्य को दो दिनों के अंदर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। साथ ही डीपीएम जीविका को भी जीविका द्वारा किए जा रहे कार्य को भी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।
बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस श्रीमती चांदनी सिंह, जिला आपूर्ति प्राधिकारी सुरेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव एवं अन्य उपस्थित थे।

Total Users : 10234399
Views Today : 2080