Explore

Search

September 26, 2026 5:07 pm

सिंघिया में आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची पर 5 पंचायतों में लगी मुहर

सिंघिया में आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची पर 5 पंचायतों में लगी मुहर

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र की पांच पंचायतों में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस-2024 में सर्वेक्षित परिवारों की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। महरा, नीरपुर भाररिया, बंगरहट्टा, फुलहरा और कुंडल-2 पंचायत में हुई ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

ग्रामसभा में सर्वे के आधार पर तैयार प्राथमिकता सूची को सार्वजनिक किया गया। ग्रामीणों के बीच सूची में शामिल परिवारों की पात्रता को लेकर चर्चा की गई तथा आपत्तियां और सुझाव भी लिए गए। इसके बाद प्राथमिकता सूची के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई।

महरा पंचायत में मुखिया पूजा देवी, बंगरहट्टा में मुखिया रिंकी देवी, नीरपुर भाररिया में मुखिया मिंटू कुमारी के तथा कुंडल-2 पंचायत में मुखिया सुशीला देवी की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित हुई। इस दौरान सूची को लेकर ग्रामीणों के बीच गहमागहमी भी देखने को मिली।

मौके पर मौजूद नोडल पदाधिकारियों और संबंधित कर्मियों ने ग्रामीणों को आवास प्लस-2024 के सर्वेक्षण, पात्रता एवं प्राथमिकता सूची तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार पात्र परिवारों को ही प्राथमिकता सूची में शामिल किया जाना है। ग्रामसभा का उद्देश्य सूची की स्थानीय स्तर पर जांच और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।27सितंबर को माहे ,लिलहौल , हरदिया और विष्णुपुर डीहा पंचायत में ग्राम सभा किया जाएगा उक्त संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताया कि आज 5पंचायतों में आयोजित ग्राम सभा कार्यक्रम शांतिपूर्ण रुपेण सम्पन्न हो गया

 

चीफ एडिटर: कृष्ण कुमार संजय | 9973956223

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!