Explore

Search

September 24, 2026 8:11 pm

औषधीय पौधों की खेती एवं नर्सरी प्रबंधन को लेकर 50 कृषकों का राज्य स्तरीय कृषक परिभ्रमण

औषधीय पौधों की खेती एवं नर्सरी प्रबंधन को लेकर 50 कृषकों का राज्य स्तरीय कृषक परिभ्रमण

 

लखीसराय, 24 सितम्बर 2026।

कृषि विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत आत्मा, लखीसराय द्वारा जिले के कृषकों को नवीनतम एवं लाभकारी कृषि तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को जिले के कुल 50 (पचास) प्रगतिशील कृषकों को “औषधीय पौधों की खेती एवं नर्सरी प्रबंधन” विषय पर अध्ययन एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने हेतु लक्ष्मीपुर, झाझा, जिला जमुई के लिए परिभ्रमण हेतु रवाना किया गया।

इस कृषक परिभ्रमण के दौरान कृषकों को औषधीय पौधों की उन्नत खेती की तकनीक, उपयुक्त प्रजातियों का चयन, पौधशाला (नर्सरी) की स्थापना एवं प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, सिंचाई एवं पोषण प्रबंधन, कीट-व्याधि नियंत्रण तथा उत्पादन के पश्चात विपणन आदि विषयों पर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ औषधीय एवं उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के प्रति जागरूक करना, कृषि में विविधीकरण को बढ़ावा देना तथा उनकी आय में वृद्धि हेतु वैकल्पिक कृषि गतिविधियों से जोड़ना है।

आत्मा, लखीसराय द्वारा इस प्रकार के कृषक परिभ्रमण कार्यक्रमों के माध्यम से जिले के कृषकों को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनाई जा रही उन्नत एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया जा रहा है, ताकि वे अपने क्षेत्र में इन तकनीकों को अपनाकर कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कर सकें।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!