Explore

Search

March 15, 2026 9:21 pm

बिहार सरकार की बड़ी पहल: स्कूलों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए टैब वितरण शुरू

बिहार सरकार की बड़ी पहल: स्कूलों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए टैब वितरण शुरू

बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया है। राज्य के सरकारी विद्यालयों में लंबे समय से ग्रामीण अभिभावकों और स्कूली बच्चों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए सरकार ने सभी स्कूलों को टैब उपलब्ध कराने की योजना लागू की है।

सरकारी निर्देश के अनुसार जनवरी 2026 से विद्यार्थियों की फेस अटेंडेंस (चेहरा पहचान आधारित उपस्थिति) इसी टैब के माध्यम से दर्ज की जाएगी। साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति भी इसी प्रणाली से सुनिश्चित की जाएगी, जिससे फर्जी हाजिरी और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

इसी क्रम में समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा द्वारा शिक्षकों के बीच टैब का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीईओ ने बताया कि इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से स्कूलों में भ्रष्टाचार पर शत-प्रतिशत लगाम लगेगी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।

शिक्षा विभाग की इस पहल को स्कूलों में अनुशासन और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!