Explore

Search

February 15, 2026 3:33 am

बिहार से बड़ी खबर P News पर,सीएम नीतीश कुमार ने गंगाजी जलाशय व राजगीर परियोजनाओं का किया निरीक्षण

बिहार से बड़ी खबर P News पर,सीएम नीतीश कुमार ने गंगाजी जलाशय व राजगीर परियोजनाओं का किया निरीक्षण

पटना/नवादा। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नवादा जिले के नारदीगंज अंचल स्थित मोतनाजे ग्राम के पास अवस्थित गंगाजी राजगृह जलाशय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जलाशय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगाजी जल आपूर्ति योजना के तहत गया, बोधगया, नवादा तथा राजगीर के लोगों को शुद्ध पेयजल निर्बाध रूप से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जलाशय परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने पर जोर दिया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले के राजगीर स्थित गृद्धकूट भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने गृद्धकूट भवन से नए रोप-वे मार्ग का जायजा लेते हुए पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
आगे मुख्यमंत्री ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर मलमास मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले की सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूरी की जाएँ तथा बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य में पेयजल आपूर्ति, पर्यटन विकास और धार्मिक आयोजनों की बेहतर तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!