Explore

Search

February 16, 2026 8:17 am

Samastipur से बड़ी खबर :प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, पंचायत रोजगार सेवक सेवामुक्त

Samastipur से बड़ी खबर :प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, पंचायत रोजगार सेवक सेवामुक्त

बिहार के समस्तीपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता और राशि लेने के आरोप को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह के आदेश पर पटोरी प्रखंड के चकसाहो पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक रितेश रंजन को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के सीपीग्राम पोर्टल पर दर्ज शिकायत में पटोरी प्रखंड के चांदपुरा निवासी बलवंत कुमार राय ने आरोप लगाया था कि आवास सूची में नाम जोड़ने के एवज में राशि की मांग की गई। शिकायत के आधार पर बीडीओ से कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि सामने आई।
जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित पंचायत रोजगार सेवक द्वारा राशि लेने के मामले में स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा सका। साथ ही रोजगार सेवक की उपस्थिति में वार्ड सदस्य के पुत्र द्वारा राशि लिए जाने में उनकी संलिप्तता पाई गई। इसके बाद उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई।
डीडीसी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्राप्त जांच प्रतिवेदन और अनुशंसा के आधार पर रितेश रंजन को सेवामुक्त किया जाता है। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!