Explore

Search

March 17, 2026 6:24 am

समस्तीपुर से बड़ी खबर : मॉक पोल की पर्चियां फेंके जाने का मामला आया सामने, जांच के आदेश

समस्तीपुर से बड़ी खबर : मॉक पोल की पर्चियां फेंके जाने का मामला आया सामने, जांच के आदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कमिश्निंग के दौरान प्रयोग की गई मॉक पोल की पर्चियां उचित तरीके से श्रेड (नष्ट) नहीं की गईं, बल्कि फेंकी हुई स्थिति में मिलने से यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जैसे ही यह खबर प्रशासन के संज्ञान में आई, निर्वाचन पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है, और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!