Explore

Search

February 16, 2026 3:54 am

बिहार में सरकारी नौकरियों का बड़ा मौका: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 16,584 पदों पर बहाली तेज

बिहार में सरकारी नौकरियों का बड़ा मौका: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 16,584 पदों पर बहाली तेज

बिहार में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कुल 16,584 पदों पर बहाली की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इनमें 8,051 राजस्व कर्मचारी पदों के साथ-साथ 765 अमीन सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।
सरकार का मानना है कि इस बहाली से भूमि प्रबंधन और राजस्व सेवाओं को मजबूती मिलेगी, जिससे आम जनता को समय पर, बेहतर और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
इस संबंध में पुष्टि करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों का विस्तार किया जा रहा है और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
सरकार की इस पहल को राज्य में रोजगार बढ़ाने और प्रशासनिक सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!