बिहार में बड़ी सफलता: 3 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने किया आत्मसमर्पण
बिहार में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। बिहार पुलिस के सतत अभियान के बीच 3 लाख रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने 18 फरवरी 2026 को बिहार एसटीएफ और पुलिस उप-महानिरीक्षक, मुंगेर के समक्ष अवैध हथियार और गोलियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।
करीब 25 वर्षों से फरार रहे इस नक्सली के खिलाफ मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिलों के विभिन्न थानों में लगभग 60 नक्सल कांड दर्ज हैं। वर्ष 2008 से 2022 के बीच हत्या, अपहरण, रंगदारी, पुलिस बलों पर हमला, आईईडी विस्फोट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई गंभीर आपराधिक घटनाओं में इसकी संलिप्तता रही है।
आत्मसमर्पण के दौरान बरामद हथियार
आत्मसमर्पण के समय सुरक्षा बलों ने
2 इंसास रायफल
1 AK-47 रायफल
1 AK-56 रायफल
कुल 505 कारतूस (INSAS–215, SLR–197, AK-47–93)
10 मैगजीन
बरामद किए हैं।
सरकार देगी इनाम और पुनर्वास सुविधा
आत्मसमर्पण के बाद बिहार सरकार की ओर से नक्सली और उसके परिवार को पुनर्वास पैकेज के तहत कई सुविधाएं दी जाएंगी—
घोषित 3,00,000 रुपये का इनाम।
आत्मसमर्पण उपरांत 5,00,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि।
36 माह तक 10,000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल 3,60,000 रुपये रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण भत्ता।
प्रत्यर्पित हथियारों के लिए कुल 71,515 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि।
इस आत्मसमर्पण को बिहार में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।






Total Users : 10063040
Views Today : 208