Explore

Search

March 20, 2026 6:24 am

बिहार के सीएम नीतीश ने किया पुस्तक मेला का उद्घाटन 

बिहार के सीएम नीतीश ने किया पुस्तक मेला का उद्घाटन

 

नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पटना पुस्तक मेला के आयोजक मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री जी को पुस्तक भेंटकर उनका स्वागत किया।

उद्घाटन के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी ने पुस्तक मेला परिसर का भ्रमण किया तथा विभिन्न प्रकाशकों और संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इसी क्रम में उन्होंने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्टॉल का लोकार्पण किया।

पटना पुस्तक मेला प्रांगण में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, श्रम संसाधन विभाग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई है।

पटना पुस्तक मेला 16 दिसंबर तक चलेगा।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!