Explore

Search

March 5, 2026 11:20 pm

“Bihar Crime: प्रेम-प्रसंग में डबल मर्डर, नवगछिया पुलिस ने 24 घंटे में 5 आरोपियों को दबोचा”

“Bihar Crime: प्रेम-प्रसंग में डबल मर्डर, नवगछिया पुलिस ने 24 घंटे में 5 आरोपियों को दबोचा”

प्रेम-प्रसंग में दो युवकों की हत्या, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया (बिहार): प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 4 मार्च 2026 को नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास एक व्यक्ति के गोली लगने से घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में घायल की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई, जो खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। बताया गया कि अजय कुमार अपने दोस्तों गुलशन कुमार और नीरज कुमार के साथ होली के मौके पर गुलशन के एक रिश्तेदार के घर आए हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने अजय कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया और उनके दोनों दोस्तों की हत्या कर दी। दोनों युवकों के शव अगले दिन नवगछिया थाना क्षेत्र से बरामद किए गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल अजय कुमार का एक आरोपी नीतीश कुमार की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग था, जिसे लेकर यह वारदात अंजाम दी गई। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!