Explore

Search

March 3, 2026 11:24 am

बिहार चुनाव 2025: 11 सीटों पर रोमांचक मुकाबला, कहीं 27 वोट तो कहीं 30 वोट से पलटी बाजी

बिहार चुनाव 2025: 11 सीटों पर रोमांचक मुकाबला, कहीं 27 वोट तो कहीं 30 वोट से पलटी बाजी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जहां पूरे राज्य में एनडीए की लहर साफ दिखी, वहीं कुछ सीटों पर नतीजे इतने रोमांचक रहे कि कुछ ही वोटों ने पूरी तस्वीर बदल दी। 11 विधानसभा सीटों पर बेहद कम अंतर से जीत-हार दर्ज की गई, जिससे यह साबित होता है कि बिहार की राजनीति में हर वोट की अहमियत है।

सबसे कम अंतर वाली सीट – संदेश

जेडीयू के राधाचरण शाह ने राजद के दीपू सिंह को मात्र 27 वोट से शिकस्त दी।

राधाचरण शाह – 80,598 वोट

दीपू सिंह – 80,571 वोट

यह पूरे बिहार की सबसे करीबी लड़ाई थी।

रामगढ़ में 30 वोट से पलटी बाजी

बसपा उम्मीदवार सतीश यादव ने भाजपा के अशोक सिंह को सिर्फ 30 वोट से हराया।

सतीश यादव – 72,689

अशोक सिंह – 72,659

हर राउंड में उतार-चढ़ाव के बाद आख़िरी क्षण में फैसला तय हुआ।

अगिआंव: 97 वोट का फासला

भाजपा के महेश पासवान ने माले उम्मीदवार शिव प्रकाश रंजन को 97 वोट से मात दी।

महेश पासवान – 69,412

शिव प्रकाश रंजन – 69,317

अंतिम राउंड तक मतगणना बेहद तनावपूर्ण रही।

100 से 500 वोट तक के मुकाबले

नबीनगर – 112 वोट से जीत

जेडीयू के चेतन आनंद ने राजद के अमोद चंद्रवंशी को मात दी।

चेतन आनंद – 80,380

अमोद चंद्रवंशी – 80,268

ढाका – 178 वोट का अंतर

राजद के फैसल रहमान ने भाजपा के पवन जायसवाल को पीछे छोड़ा।

फैसल रहमान – 1,12,727

पवन जायसवाल – 1,12,549

फारबिसगंज – 221 वोट से जीत

कांग्रेस के मनोज विश्वास ने भाजपा के विद्यासागर को हराया।

मनोज विश्वास – 1,20,114

विद्यासागर – 1,19,893

389 वोट का रोमांच

एलजेपी (रामविलास) की संगीता देवी ने AIMIM के आदिल हसन को हराया।

संगीता देवी – 80,549

आदिल हसन – 80,070

 

500 से 1000 वोट तक के संघर्ष

602 वोट से जीत

कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने भाजपा के उमाकांत सिंह को पीछे किया।

अभिषेक रंजन – 87,538

उमाकांत सिंह – 86,936

जहानाबाद – 793 वोट का अंतर

राजद के राहुल कुमार ने जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद को मात दी।

राहुल कुमार – 86,402

चंदेश्वर प्रसाद – 85,609

बोधगया – 881 वोट से जीत

राजद के कुमार सर्वजीत ने एलजेपी (रामविलास) के श्याम देव पासवान को हराया।

कुमार सर्वजीत – 1,00,236

श्याम देव पासवान – 99,355

हार के बाद श्याम देव पासवान ने कुछ देर मतगणना केंद्र पर धरना भी दिया।

981 वोट का अंतर

एलजेपी (रामविलास) के अरुण कुमार शाह ने राजद के अनिरुद्ध कुमार को हराया।

अरुण शाह – 88,520

अनिरुद्ध कुमार – 87,539

 

पूरे राज्य में एनडीए की लहर, लेकिन इन सीटों ने बढ़ाया रोमांच

राजनीतिक विश्लेषक प्रवीण बागी बताते हैं कि इन 11 सीटों पर बेहद मामूली अंतर से आए नतीजे यह साबित करते हैं कि अगर कुछ वोट इधर-उधर हो जाते तो पूरा चुनावी समीकरण बदल सकता था।

मतगणना के इन करीबी मुकाबलों ने बिहार चुनाव को और दिलचस्प बना दिया और यह संदेश भी दिया कि—
“लोकतंत्र में एक-एक वोट की ताकत सबसे बड़ी हथियार होती है।”

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!