Explore

Search

March 3, 2026 1:47 pm

बिहार इंटर और मैट्रिक परीक्षा का डेट हुआ जारी

बिहार इंटर और मैट्रिक परीक्षा का डेट हुआ जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा (हिन्दी एवं अंग्रेजी), सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखें निर्धारित की गई हैं.

2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर : आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड हर साल शैक्षणिक गतिविधियों को समयबद्ध रखने के लिए विस्तृत कैलेंडर जारी करता है. इसी कड़ी में आगामी वर्ष 2026 की भी सभी प्रमुख परीक्षाओं की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इस बार भी परीक्षा संचालन पूरी पारदर्शिता और कड़ाई के साथ होगा, ताकि छात्रों के भविष्य को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

मैट्रिक इंटरमीडिएट का फॉर्म 3 दिसंबर तक भरा जाएगा : बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित किया गया है. 3 दिसंबर तक छात्र परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं.

”मैट्रिक परीक्षा के लिए अब तक 1502021 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है. वहीं 1307241 विद्यार्थियों ने अब तक इंटरमीडिएट का फॉर्म भरा है. 29 नवंबर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट का फॉर्म भरने का पोर्टल फिर से खोला गया है और छात्रों को आखिरी मौका 3 दिसंबर तक फॉर्म भरने के लिए दिया जा रहा है.”- आनंद किशोर, अध्यक्ष, बीएसईबी
इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2026 की डेट शीट जारी : कैलेंडर के अनुसार, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 02 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की जाएगी.

वहीं, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक किया जाएगा. मैट्रिक परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पहले से पूरी की जाएंगी. मूल्यांकन कार्य भी समयबद्ध तरीके से होगा, जिससे रिजल्ट में देरी ना हो. कैलेंडर में जनवरी से दिसंबर 2026 तक की गतिविधियां विस्तार से शामिल हैं.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!