Bihar job : Assistant Sub-Inspector (Operation)463 post
BPSSC में 463 सहायक उप निरीक्षक (ऑपरेशन) पदों पर भर्ती, 4 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सहायक उप निरीक्षक (ऑपरेशन) के कुल 463 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति स्थायी आधार पर की जाएगी।
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इसी तिथि तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास भौतिकी विषय के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा 21 से 37 वर्ष तय की गई है (1 अगस्त 2025 के आधार पर), जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी: ₹100
एससी / एसटी: निःशुल्क
भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तिथियां तथा एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य में पुलिस सेवा में करियर बनाने






Total Users : 10063040
Views Today : 208