Explore

Search

February 24, 2026 4:04 am

Bihar Police Bharti 2026: सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती, 1 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bihar Police Bharti 2026: सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती, 1 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू

बिहार पुलिस में 993 सिपाही (प्रचालक) पदों पर भर्ती, आवेदन 1 मार्च से
पटना, 23 फरवरी 2026।
गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार के अंतर्गत Central Selection Board of Constable द्वारा बिहार पुलिस में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 01 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

शैक्षणिक योग्यता
इंटरमीडिएट (10+2) विज्ञान संकाय
विषय: भौतिकी, रसायन एवं गणित
न्यूनतम 50% अंक (SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 45%)

चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी:
1️⃣ लिखित परीक्षा – 100 अंकों की
2️⃣ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए Central Selection Board of Constable की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in� पर जाकर:
“Bihar Police” टैब
या
“Advts by Group” में Advt. No. 02/2026 देख सकते हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!