Explore

Search

July 29, 2026 10:27 am

Patna Child Safety Alert 2026: ICDS का आदेश, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों पर विशेष निगरानी

Patna Child Safety Alert 2026: ICDS का आदेश, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों पर विशेष निगरानी

पटना। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। समाहरणालय, पटना की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिले में बच्चा चोरी गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली है, जो बच्चों को बहला-फुसलाकर अपहरण कर सकते हैं।
पत्र में बताया गया है कि संदिग्ध लोग महिला या पुरुष किसी भी वेश-भूषा में हो सकते हैं। ऐसे में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को निर्देश दिया गया है कि केंद्र पर आने वाले पंजीकृत बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।
घर से लाने और पहुंचाने में बरतें सावधानी
निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जो बच्चे स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्र आते हैं, उन्हें लाने और घर पहुंचाने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। बच्चों को केवल उनके अभिभावक या अधिकृत व्यक्ति को ही सौंपा जाए।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को अकेला न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!