सिंघिया में सेवानिवृत्त शिक्षा सेवकों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में रविवार को सेवानिवृत्त शिक्षा सेवकों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिंघिया नगर पंचायत स्थित विवाह भवन में प्रखंड शिक्षा सेवक संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर सरदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षा सेवकों को मिथिला परंपरा के अनुसार सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। सम्मानित होने वालों में प्राथमिक विद्यालय बगाही टोल के सुबरण सदा, प्राथमिक विद्यालय डीहा कन्या के गंगा चौपाल एवं मुनेश्वर साफी, प्राथमिक विद्यालय खैरपुरा के महेश साफी, प्राथमिक विद्यालय बलुआहा के राज कुमार सदा तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बस्तीपट्टी के रंजीत सदा शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रखंड सचिव अनिल बैठा, कोषाध्यक्ष भिखारी बैठा, केआरपी साधना कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षा सेवक मौजूद रहे। जिला स्तर से भी संगठन के कई पदाधिकारी एवं शिक्षा सेवक समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम का मंच संचालन एचएम कपलेश्वर राम ने किया। उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षा सेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त शिक्षा सेवकों को सम्मान के साथ विदाई दी गई।

Total Users : 10217888
Views Today : 3726