सिंघिया PHC का निरीक्षण करने पहुंचे हसनपुर विधायक राज कुमार राय, भवन और डॉक्टरों की कमी का उठाया मुद्दा
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राज कुमार राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओटी रूम, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, जांच घर, एक्स-रे रूम, ड्यूटी रूम, टीकाकरण वार्ड सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद विधायक ने कहा कि सिंघिया PHC में भवन की कमी समेत कई समस्याएं हैं। उन्होंने अस्पताल की छत से पानी रिसने की समस्या का भी जायजा लिया। विधायक ने डॉक्टरों और नर्सों की कमी तथा एक्स-रे सेवा के लिए टेक्नीशियन की समस्या की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि अस्पताल की इन समस्याओं को बिहार सरकार और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के समक्ष भी रखा जाएगा, ताकि जल्द समाधान कराया जा सके।
वहीं, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी ने मिथिला परंपरा के अनुसार विधायक को पाग, माला और चादर भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने अस्पताल की साफ-सफाई और मरीजों को समुचित इलाज मिलने पर संतोष जताते हुए स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य की सराहना की। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी को ईमानदारी से कार्य करने के लिए धन्यवाद भी दिया।
मौके पर डॉ. अविनाश तिवारी, हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार प्रसून, बीसीएम राहुल कुमार फर्मासिस्ट संजय कुमार सिंह राजू कुमार दिनेश कुमार नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह मो नसीम मो महफूज आलम अमरनाथ सिंह जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पूर्व मुखिया अरविंद कुमार यादव विजय यादव संजीव कुमार कुशवाहा मोहन यादव सतेंद्र यादव नीतीश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Total Users : 10213827
Views Today : 910