Explore

Search

September 11, 2026 11:31 pm

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

राज्य स्वास्थ्य समिति की IT टीम के साथ आज बैठक की। स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध सॉफ्टवेयर और डिजिटल प्रणालियों की जानकारी ली। साथ ही, आने वाले समय में किन नए सॉफ्टवेयर और तकनीकों को जरूरत होगी, इस पर भी चर्चा की।

मैंने पहले भी कहा है कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए AI और आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करेंगे। हमारा प्रयास है कि ऐसी डिजिटल प्रणालियाँ विकसित हों, जिनसे स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर मॉनिटरिंग हो सके।

इन तकनीकों के माध्यम से टेलीमेडिसिन सेवाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को व्यवस्थित किया जाएगा। मरीजों का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से जरूरत पड़ने पर उनके पुराने स्वास्थ्य संबंधी विवरण का अध्ययन कर समय पर जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!