Explore

Search

September 10, 2026 2:58 pm

सिंघिया में ससुराल आए व्यक्ति ने खाया जहर, पीएचसी में कराया गया भर्ती

सिंघिया में ससुराल आए व्यक्ति ने खाया जहर, पीएचसी में कराया गया भर्ती

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कैना गांव में ससुराल आए एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उसे इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, मूर्छित व्यक्ति की पहचान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के लादहो गांव निवासी रामाशीष सहनी के रूप में हुई है।
बताया गया कि करीब एक सप्ताह पूर्व रामाशीष सहनी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर सिंघिया थाना क्षेत्र के कैना गांव स्थित अपने मायके पिता बद्री सहनी के घर चली आई थी।
गुरुवार को रामाशीष सहनी अपनी पत्नी को साथ ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पत्नी उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे सिंघिया पीएचसी पहुंचाया।
पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. पांग मोसेस की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!